S.A.: जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी आग, 73 मरे, 40 घायल

By: Shilpa Thu, 31 Aug 2023 4:24:06

S.A.: जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी आग, 73 मरे, 40 घायल

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानसबर्ग में आज सुबह एक 5 मंजिला भवन में आग लग गई। इस अगि्नकांड में जान और माल दोनों को बहुतायत में नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह आग लगी उस वक्त लोग नींद के आगोश में थे, जिसके चलते उनको आग लगने का अहसास नहीं हुआ। जब तक उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब तक आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी।

अब तक 73 की मौत

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आख़िरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 73 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

40 से ज़्यादा लोग घायल

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की वजह से 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच हुई शुरू

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी इस भीषण आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com